GA4-314340326 सराहनीय: सुदेश महतो के निर्देश पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू

सराहनीय: सुदेश महतो के निर्देश पर पुलिया निर्माण कार्य शुरू

ध्वस्त पुलिया का निर्माण हुआ शुरू
angara(ranchi)  गुड़ीडीह पंचायत के कोयनारडीह में ध्वस्त पुलिया के रविवार को सिल्ली विधायक सुदेश कुमार महतो की पहल पर मरम्मत कराया गया। गार्डवाल बनाकर पुलिया का मरम्मत किया जा रहा है। भारी वर्षा के कारण गत वर्ष कोयनारडीह-हापत बेड़ा मार्ग में पुलिया ध्वस्त हो गया था। जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा ने भूमि पूजन कर निर्माण कार्य शुरू कराया। पुलिया के ध्वस्त हो जाने के कारण ग्रामीणों, पर्यटकों को आने जाने में काफी परेशानी हो रही थी। सुदेश कुमार महतो ने वन विभाग से पुलिया मरम्मत कराने को कहा। इसी से से से संदर्भ में आज पुलिया का मरम्मत कराया गया। डीएफओ श्रीकांत वर्मा ने बताया कि जल्द ही पुलिया निर्माण कर लिया जाएगा।  इस मौके पर मुखिया विजय उरांव, दुबराज महतो, सेवाराम महतो, बबलू अंसारी आदि उपस्थित थे।  

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने