ranchi/ झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के तत्वावधान में आज न्यू बार भवन के प्रथम तल्ला पर स्थित टेबल नम्बर 70 में कार्डिनल तेलेस्फर पी टोप्पो को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कार्डिनल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की । इस अवसर पर अधिवक्ताओं ने कार्डिनल तेलेस्फर पी टोप्पो के निधन को खासकर झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर झारखंड एडवोकेट वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष पीडी सिंह, सचिव भरत चन्द्र महतो, संयुक्त सचिव अजहर अहमद खान, कोषाध्यक्ष राजीव रंजन ठाकुर, रेखा वर्मा, निरंजन राम, मृत्युंजय प्रसाद, बिजय कोईरी, विजय कुमार गुप्ता, एस के यादव, अलख कुमार, शीश आलम, अजय मिश्रा, जीपी एच एन विश्वकर्मा, फादर पीटर मार्टिन, एल एन महतो समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने दी कार्डिनल को श्रद्धांजलि
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Ranchi News

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.