ranchi/ चंदनक्यारी के भाजपा विधायक अमर कुमार बाउरी रविवार को झारखंड का नेता प्रतिपक्ष बनाये गये। जबकी मांडू विधायक जेपी भाई पटेल को विधानसभा में मुख्य सचेतक बनाया गया। पार्टी द्वारा अधिकृत पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की रिपोर्ट के आधार पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार पार्टी ने प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अमर कुमार बाउरी को नेता विधायक व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपी पटेल को विधानसभा में पार्टी का मुख्य सचेतक घोषित किया है। पार्टी द्वारा किये गये इस नियुक्ति पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार, पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, पारसनाथ भोगता, सुजीत कुमार ने बधाई दी है।
नेता प्रतिपक्ष: चंदनक्यारी विधायक अमर कुमार बाउरी बने
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Ranchi News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.