GA4-314340326 डकरा में सीसीएल अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन 4 मैच खेले गए

डकरा में सीसीएल अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू, पहले दिन 4 मैच खेले गए

केके झा बोले- खेल युवाओं को सहयोग, समर्पण, अनुशासन व मैत्रीभाव सिखाता है 


Dakra (Ranchi): सीसीएल मुख्यालय द्वारा एनके एरिया में आयोजित नौ दिवसीय अंतर क्षेत्रीय  टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट सोमवार को डकरा स्टेडियम में समारोहपूर्वक शुरू हुआ। उप महाप्रबंधक केके झा ने झंडोत्तोलन कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त टूर्नामेंट का उद्धघाटन किया। इससे पूर्व उप महाप्रबंधक और सीसीएल के खेल अधिकारी आदिल हुसैन को क्षेत्रीय कार्मिक अधिकारी नवनीत शेखर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। उद्घाटन समारोह में कंपनी के कारपोरेट गीत के साथ सतर्कता जागरूकता की शपथ लेकर भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने संकल्प लिया गया। उप प्रबंधक केके झा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल युवाओं को सहयोग, समर्पण,अनुशासन व मैत्री भाव सिखाता है। खेलों से टीम भावना विकसित होती है, जो व्यक्ति के जीवन पर्यंत काम आती है। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार एवं ए. रशीद उर्फ पिंटू ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पीओ जितेंद्र कुमार सिंह, अनुज कुमार, अनिल कुमार सिंह, एफएम मिथिलेश कुमार के अलावा लोकनाथ राणा, सुजीत रंजन, नवनीत शेखर, आलोक जोजोवार, निखिल अखौरी, ओमप्रकाश शर्मा व सुनील प्रजापति आदि मौजूद थे।

 एनके, हजारीबाग, रांची मुख्यालय और आम्रपाली ने अपने- अपने मैच जीते

पहले दिन कुल चार मैच खेले गए। उद्घाटन मैच एनके एरिया और रजरप्पा के बीच खेला गया। इसमें रजरप्पा ने 140 रन बनाए जवाबी पारी खेलने उतरी एनके एरिया की टीम ने 5 विकेट खोकर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच श्रीचंद रहे। दूसरा मैच रांची हेडक्वार्टर और सीएसआर नई सराय के बीच खेला गया। इसमें रांची हेडक्वार्टर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नई सराय की टीम 141 रन ही बना पाई। मैन ऑफ द मैच हिमांशु रहे। वहीं, सेंट्रल स्कूल मैदान में पहला मैच एमआरएस रामगढ़ और आम्रपाली चंद्रगुप्त के बीच खेला गया, जिसमें रामगढ़ पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रन ही बना पाई और आम्रपाली ने 8 ओवर में ही दो विकेट खोकर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच अजय गंझू रहे। वहीं, दूसरा मैच  बरकाकाना बनाम हजारीबाग के बीच खेला गया। इसमें  पहले बल्लेबाजी करते हुए बरकाकाना 113 रन बनाए, जवाब में हजारीबाग की टीम ने बिना विकेट खोए 11 ओवर में ही मैच को 10 विकेट से जीत लिया।

वीडियो देखिए न्यूज के लिए लिंक पर क्लिक करें : सीसीएल में अंतर क्षेत्रीय टी-20 क्रिकेट

CCL Inter Regional T20 Cricket Tournament starts in Dakara, 4 matches played on the first day

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने