silli(ranchi) प्रखंड के हलमाद गांव के दुर्गा मंदिर चौक में रविवार को हाईमास्ट लाइट के फाउंडेशन के लिये भुमि पुजन किया गया। आजसू पार्टी के क्षेत्रीय प्रभारी सुशील महतो ने बताया कि विधायक सुदेश कुमार महतो के पहल पर ज्रेडा द्वारा हाईमास्ट लाइट लगाई जा रही है। इससे पुर्व सिल्ली थाना चौक, बुढ़ाआम के रघुनाथ चौक एवं सिंगपुर चौक मे भी हाईमास्ट लाइट के फाउंडेशन बनाया गया है। सिल्ली विधानसभा में लगभग 20 सोलर हाईमास्ट लाइट लगाया जाना है। आधे से अधिक जगहों पर दुर्गा पूजा तक लाईट लगा दिया जाएगा। जिसकी तैयारी जोर-जोर से चल रही है। हाईमास्ट लाइट के लिए जाने से लोगों को चौक चौराहों पर अंधेरे से मुक्ति मिलेगी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुरली घाटवार चुल्हा प्रमुख व ग्रामीण उपस्थित थे।
हलमाद में हाईमास्ट लाइट के लिए हुआ भुमि पुजन
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.