angara(ranchi) बदरी के ग्राम प्रधान बालेश्वर बेदिया को कुच्चू पंचायत के अंबाटुंगरी में 15 नवंबर को होनेवाले सोहराय जतरा समिति का अध्यक्ष चुना गया। जतरा टांढ़ में गुरूवार को आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक सोहरैया बेदिया की अध्यक्षता में हुई। समिति के अन्य सदस्यों में मुख्य संरक्षक जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र शाही मुण्डा, सचिव-सोहरैया बेदिया, कोषाध्यक्ष महेंद्र बेदिया, संरक्षक कुच्चू मुखिया सहदेव बेदिया, पंसस जोन तिग्गा, डा. सचिमोहन कुमार, जयदेव बेदिया, जयशंकर पाहन, उपाध्यक्ष-संतोष बेदिया, शनिचरवा बेदिया, जीतराम बेदिया, सहसचिव-शंकर बेदिया, शंभू लोहरा, मुचीराम बेदिया को बनाया गया। इस अवसर पर अनिल बेदिया, गिलू बेदिया सोमरा बेदिया, सुखराम बेदिया, सोनाराम बेदिया, रामेश्वर बेदिया, सुकरा लोहरा, विजय लोहरा, करमदेव बेदिया, योगेश्वर बेदिया, मनबोध बेदिया, रामचरण बेदिया, भादो राम बेदिया, कामेश्वर बेदिया, सोनु करमाली, आकला कुम्हार, परमेश्वर बेदिया, अघनू बेदिया आदि उपस्थित थे।
बालेश्वर बेदिया बने कुच्चू सोहराय जतरा समिति के अध्यक्ष
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.