 |
| मुख्य अतिथि बीगा मिंज के साथ चैंपियन टीम |
उज्जवज गुप्ता/bero(ranchi) दर्शकों से खचाखच भरा बेड़ो के जरिया नहर टोली गांव स्थित ग्रीन पार्क स्टेडियम में शनिवार को जोरदार तालियों, झारखंड की पारंपरिक नृत्य-संगीत के बीच बीटी एलेवन आल झारखंड फुटबाल की चैंपियन बनी। शनिवार को साऊथ हॉल यूनाइटेड के तत्वावधान में खेले गये पांच दिवसीय फुटबाल टुर्नामेंट के शानदार फाइनल में बीटी एलेवन ने प्रामाणिक इंटरप्राइजेज गंगा रामपुर पश्चिम बंगाल को 4 -1 गोल रौंद दिया। फाइनल मैच को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। हालांकि मैच के दौरान दोनों टीमों का हौसला बढ़ाने काफी संख्या में दर्शक पहुंचे थे। देर से पहुंचने वाले दर्शकों को जब जगह नही मिली तो सखुआ के पेड़ों में चढ़कर मैच का आनंद उठाया। मैच समाप्ति के बाद एक घंटा से अधिक बेड़ो मुख्य पथ में जाम की स्थिति बनी रही।
चैंपियन बीटी इलेवन को मिला नकद पांच लाख
 |
| खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते जदयु नेता बीगा मिंज |
चैंपियन बीटी एलेवन फाइनल समारोह के मुख्य अतिथि जदयू के मांडर विधानसभा प्रभारी बिगा मिंज ने पांच लाख रूपये नकद व चैंपियन ट्राफी देकर सम्मानित किया। उपविजेता प्रामाणिक इंटरप्राइजेज गंगा रामपुर पश्चिम बंगाल को विशिष्ट अतिथि ग्रामीण एसपी रांची प्रवीण टोप्पो ने साढ़े तीन लाख रूपये नकद प्रदान किया। अतिथि के रूप में डीएसपी रजत मणिक बाखला व बेड़ो थाना प्रभारी मुकेश कुमार हेम्ब्रम थे। तीसरे स्थान पर रहे बंडामुंडा व चौथे स्थान की टीम कांके को पचास-पचास हजार रूपया प्रदान किया गया। फाइनल मैच से पूर्व प्रसिद्ध नागपुरी कलाकार पवन कुमार राय, पंकज कुमार राय व सुनील खोया ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुती कर दर्शकों का मन मोह लिया।
बिगा मिंज ने कहा खेल कैरियर बनाने का एक बेहतर माध्यम
बिगा मिंज ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना एक गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि आज के समय में खेल कैरियर बनाने का बेहतर माध्यम है। ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के खेल प्रतियोगिता आयोजन सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से आपसी सद्भावना बढ़ता है। साथ ही खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए एक अवसर प्राप्त होता है। वहीं ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेल से शारीरिक विकास के साथ मानसिक विकास भी होता है। खेल हमेशा अनुशासन के साथ खेलना चाहिए, तभी हम आदर्श खिलाड़ी के रूप में उभर कर आगे आ सकते है। प्रत्येक खिलाड़ी की अपनी महत्वपूर्ण भूमिका होती है, उसी भूमिका के आधार पर वह अपने आप को साबित कर अपनी टीम को जीत की ओर अग्रसर करते है।
शानदार आयोजन में इनकी रही शानदार भूमिका
ब्रजेश महतो, अनामिश एक्का, विशु उरांव, अनिल गोप, रिचर्ड रोहित एक्का, रंजीत गोप, पवन बड़ाईक, पंकज बड़ाईक, मुकेश गोप, राहुल एक्का, अजित लकड़ा, संजय लकड़ा, अमर लकड़ा, राहुल एक्का, संतोष लकड़ा, रमेश महतो, संदीप लकड़ा, सुमित तिर्की।
कैमरे की नजर में दर्शक:
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.