angara(ranchi) रांची मुरी मार्ग पर प्रायः हो रहे दुर्घटना से बचने के लिए गुरूवार को ग्रामीणों ने जोन्हा में वाहन चालकों के बीच जागरूकता अभियान चलाया। ग्रामीणों ने वाहन संचालकों से प्रशिक्षित अनुज्ञप्ति धारी चालक रखने, वाहन का इंश्योरेंस, फिटनेस सर्टिफिकेट कंपलीट रखने, ओवरलोडिंग व ओवरस्पीड नहीं करने, वाहन में तेज आवाज में गाना नहीं बजाने सहित अन्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की। अभियान में रिझुवा मुंडा, विषम साही, मुखिया कृष्णा मुंडा, भगत सिंह भोगता, गोपाल लोहरा, रंजीत लोहरा, मधु लोहरा, जगदीश मुंडा, विजय खलखो सहित अन्य शामिल थे। इधर सड़क निर्माण एजेंसी के द्वारा सड़क चौड़ीकरण के लिए कई जगहों पर खोदे गये गड्ढों को युद्धस्तर से काम कर भरा जा रहा है। गड्ढों के कारण हाल में कई सड़क दुर्घटना हुई है।
सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर जागरूकता अभियान चलाया
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Angara News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.