 |
| मृतक सूरज मुण्डा |
angara(ranchi) ईद मोड़ के पास 25 अक्टूबर को दुर्गा पूजा के विसर्जन के दौरान ट्रक से गिरकर घायल हुए युवक सूरज मुंडा (25) की शुक्रवार को इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। मृतक सूरज मुंडा पिता फागु मुंडा सिकिदिरी थाना क्षेत्र के ढेलुवाखूंटा का रहने वाला था। बुधवार को ढेलुवाखूंटा दुर्गा पूजा समिति ढेलुवाखूंटा का प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे ट्रक के उपर वह सवार था। इस दौरान ईद मोड़ के समीप पेड़ की डाली से टकराकर वह नीचे गिर गया। नीचे गिरने से सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया था। इलाज के लिए उसे रिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां आज सुबह उसकी मौत हो गई।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.