 |
| मृतक प्रदीप करमाली |
angara(ranchi) इरबा करमाटोली निवासी प्रदीप करमाली (35) की मृत्यु गुरूवार की शाम सालहन के पास स्वर्णरेखा नदी में डुबने से हो गयी। बताया गया कि प्रदीप शाम में ट्यूब में बैठकर साल्हन गांव के नजदीक स्वर्णरेखा नदी में मछली पकड़ रहा था, इसी दौरान उसे मिरगी का दौरा पड़ा। जिससे पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव का पंचनामा कर थाना परिसर ले आया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा जायेगा।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.