ranchi/ अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में आज न्यू बार भवन के प्रथम तल्ला पर विधिवेता ,पूर्व सांसद बिनोद बिहारी महतो की 100 वीं जयंती एवं लोक सभा और राज्यसभा से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित किये जाने की खुशी में रांची बार की महिला अधिवक्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता योगेन्द्र प्रसाद ने कहा कि बिनोद बाबू विधिवेता और कुशल राजनीति थे। उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना कर झारखंड आन्दोलन को एक नया स्वरुप दिया जिसका परिणाम अलग झारखंड राज्य आज आपके सामने है। लोक सभा और राज्यसभा से 33 प्रतिशत महिला आरक्षण बिल पारित किये जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने देश की आधी आबादी को अधिकार देने का कार्य किया है। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के केन्द्रीय प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो ने कार्यक्रम में उपस्थित महिला अधिवक्ताओं रेखा वर्मा, अर्चना कुमारी, बन्दना, उषा बाखला, सरोजा, निर्मला इन्दवार, जूही, नूतन, अमिता, सोनी रुपा, दिव्या, पूनम, रेणु, कनुप्रिया, आदि को अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए कहा कि संघ आगे भी अधिवक्ताओं को सम्मानित करने का कार्य करेगा। संघ के रांची जिला अध्यक्ष अंजित कुमार ने कहा कि महिलाएं आगे भी पुरुषों से भारी थीं, आज भी हैं और आगे भी रहेंगी। प्रधानमंत्री ने 33 प्रतिशत आरक्षण देकर महिलाओं को सम्मान देने का कार्य किया है। संघ की उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने महिला अधिवक्ताओं को सम्मानित किये जाने के लिए अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर संघ के उपाध्यक्ष प्रकाश झा, सचिव जेपी महतो, निरंजन राम, मो साजिद, सतेन्द्र प्रसाद सिंह, विजय कुमार गुप्ता, सागर कुमार, कमलेश कुमार, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।
बिनोद बिहारी महतो की जयंती पर महिला अधिवक्ताओं को किया सम्मानित
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Ranchi News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.