GA4-314340326 वायु प्रदूषण रोकथाम को लेकर उषा मार्टिन लिमिटेड ने लगाया जागरूकता शिविर

वायु प्रदूषण रोकथाम को लेकर उषा मार्टिन लिमिटेड ने लगाया जागरूकता शिविर


angara(ranchi)  वायु प्रदूषण की रोकथाम को लेकर उषा मार्टिन लिमिटेड ने मंगलवार को महिलोंग मध्य विद्यालय प्रांगण में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी चंदन कुमार थे। चंदन कुमार ने कहा कि वायु प्रदूषण के रोकथाम के लिए सभी हितधारको को मिलकर काम करना होगा। झारखण्ड़ प्रदूषण नियत्रंण पर्षद के निर्देशानुसार नीले आसमान के लिए स्वच्छ वायु पर उषा मार्टिन लिमिटेड ने जागरुकता कार्यक्रम का आयोजिन गया। इस अवसर पर विद्यालय की बालिकाओं ने भाषण एवं कविता पाठ किया गया। चंदन कुमार ने बच्चों विधार्थियों एवं शिक्षिकों से वायु प्रदुषण को रोकथाम हेतू परिवार एवं समाज के स्तर पर पहल करने का अनुरोध किया। उषा मार्टिन लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख एनएन झा ने नीले आसमान हेतु स्वच्छ वायु की उपलब्धता सुनिष्चित करने के लिए सामूहिक भागीदारी की बात की। शिक्षक डा़ अंबिका स्वांसी ने वायु प्रदूषण दुष्परिणाम एंव उसके रोकथाम हेतु पौधरोपण करने का आहवान किया। वायु प्रदूषण को लेकर हुई भाषण प्रतियोगिता की विजयी प्रतिभागी प्रिया कुमारी, सुहानी कुमारी, सोनाक्षी कुमारी, सपना कूमारी, माधुरी कुमारी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर प्रिंसिपल हेमलता कुमारी, तनमय सिन्हा, सचिन्द्र कुमार, सीएसआर हेड डा. मयंक मुरारी, पर्यावरण प्रमुख अरुप दत्ता सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم