GA4-314340326 प्रशिक्षु आईपीएस का हुआ सम्मान किया

प्रशिक्षु आईपीएस का हुआ सम्मान किया

 

सूरजमणी सिंह/namkom(ranchi) मिथिला समिति कालीनगर के बुद्धिजीवियों के द्वारा गुरुवार को नामकुम थाने में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस रित्विक श्रीवास्तव के तीन माह प्रशिक्षण कार्याकाल  पुरा होने के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व डीएसपी सह झारखण्ड रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय में सेवा दे रहें मृत्युन्जय कुमार श्रीवास्तव व लगनू हंस भी मौजूद थे। स्वागत समिति के आनंद मोहन ठाकुर, कर्नल भगवान यादव दुर्गा शंकर झा, डॉ अनुज कुमार  के द्वारा मिथिला समाज के परंपरा के अनुसार पगड़ी पहना कर स्वागत किया गया।मौके पर अपने संबोधन में आईपीएस रित्विक श्रीवास्तव ने कहा कि कानून व्यवस्था सही रखने के लिए आम लोगों के सहयोग के बिना संभव नहीं है। इसके लिए प्रत्येक लोगों को चाहिए कि वे अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए अपने आस-पास में हो रहें बुराइयों को दूर करने के लिए आवज उठाने के साथ-साथ पुलिस को सहयोग कर उसे दूर करें। कार्यक्रम में मुख्य रूप से बरगांवा मुखिया अनिता तिर्की, दुर्गा शंकर झा, अरविंद कुमार झा, प्रभास झा,मनोज कुमार सिंह, रविन्द्र मोहन झा,मुन्ना झा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने