silli(ranchi) सिल्ली मुरी आसपास के सरकारी व निजी स्कूलों में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई। विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया एवं उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर छात्रों ने अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। आदर्श हाई स्कूल मुरी के प्रभारी प्रधानाध्यापिका पुष्पा महतो ने छात्रों को शिक्षक दिवस की महत्ता बताई। वहीं छात्र-छात्राओं की सास्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल सिल्ली प्रधानाध्यापिका पलक सरकार ने स्कूल की शिक्षिकों से डॉ राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर शिक्षण कार्य को रुचिकर बनाने पर जोर दिया। चिराग नर्सरी स्कूल मुरी के शिक्षक धीरेंद्र नाथ महतो ने डॉ राधाकृष्णन के जीवन के बारे में कई प्रसंग सुनाए तथा स्कूल की शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य सहित विद्यालय के कार्य में रुचि लेने को कहा। चिराग नर्सरी स्कूल मुरी में तथा ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल के स्कूली बच्चों द्वारा संस्कृत कार्यक्रम के साथ-साथ जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पर स्कूली बच्चों के द्वारा कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
सिल्ली के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया शिक्षक दिवस
NovbhaskarHundrufall
0
Tags
Silli News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.