GA4-314340326 डुमरी उपचुनाव: डुमरी में आखिरी दिन नेताओं ने झोंकी अपनी ताकतें

डुमरी उपचुनाव: डुमरी में आखिरी दिन नेताओं ने झोंकी अपनी ताकतें

 

डुमरी से लौटकर तारकेश्वर महतो/dumri(giridih) डुमरी उपचुनाव पर जीत का दावा करते हुए सत्ता पक्ष और विपक्षी नेताओं ने प्रचार-प्रसार के आखिरी दिन अपने अपने उम्मीदवारों के पक्ष में अपनी ताकतें झोंक दी। आज आखिरी दिन जेएमएम और आजसू दोनों ही पार्टियों के शीर्ष नेता अपनी ताकत  झोंक दी ।चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सीएम हेमंत सोरेन  पार्टी उम्मीदवार बेबी देवी के समर्थन में रोड शो किया। वही आज आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो योशोदा देवी के समर्थन में पैदल मार्च की।
पिछले 15 दिनों  से डुमरी विधानसभा क्षेत्र में जेएमएम, कांग्रेस, एआईएमआईएम, बीजेपी और आजसू सहित कई दलों के नेताओं ने खूब प्रचार-प्रसार किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ उनके कैबिनेट के कई मंत्री, जेएमएम-कांग्रेस के नेता, तो वहीं दूसरी ओर विपक्ष की ओर से तीन पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व उप मुख्यमंत्री से लेकर दोनों पक्षों के कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद और पूर्व विधायकों ने चुनाव प्रचार में लगे थे। डुमरी में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पार्टी प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में रोड शो किया। वहीं इस मौके पर कांग्रेस, आरजेडी के मंत्री और विधायक शामिल रहे। वहीं दूसरी ओर नवाडीह में आजसू प्रमुख और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो ने एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में पैदल मार्च की।

373 मतदान केंद्रों पर 2,98,627 मतदाता करेंगे मतदान

डुमरी विधानसभा उपचुनाव में 373 मतदान केंद्रों पर वोटिंग होगी। जानकारी के मुताबिक डुमरी में 199, नावाडीह प्रखंड में 129 व चंद्रपुरा में 45 मतदान केंद्र समेत कुल 373 मतदान केंद्र बनाये गये हैं। मतदान केंद्र के भवनों की कुल संख्या 240 है। वहीं, महिला मतदान केंद्र की संख्या एक है। इस उपचुनाव में 2,98,627 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

डुमरी में 1,59,596, नावाडीह में 1,02,736 और चंद्रपुरा प्रखंड में 36,295 मतदाता वोट डालेंगे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم