GA4-314340326 विधायक ने किये दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

विधायक ने किये दो पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

उदघाटन करते सुदेश कुमार महतो
rahe(ranchi) विधायक सुदेश महतो ने गुरुवार को राहे प्रखंड के लोवाहातू पंचायत के चुतरुडीह के बावना टोला में 500 फीट ओर डूमरडीह 500 फीट पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किये। विधायक निधि से कुल 14 लाख की लागत से दोनों पीसीसी सड़क का निर्माण किया जायेगा।। इस दौरान विधायक ने कहा कि गांव की जरूरत को पूरा किया जा रहा है। पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य पर वृहत पैमाने पर काम किये जा रहे है। हमारा प्रयास जेनरेशन ग्रोथ को लेकर है। गांव को राशन ओर पेंशन से ऊपर लाना है। शिक्षा को लेकर स्मार्ट क्लास, निशुल्क कोंचिंग, निशुल्क बस सेवा, पुस्तकालय आदि की व्यवस्था किया जा रहा है। हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचाने का काम किया जा रहा है। गांव के एकता को तोड़ने वाले लोगों से सावधान रहने की अपील किये। मौके पर प्रखंड प्रभारी संजय सिद्धार्थ, प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो, मीरा महतो, प्रमोद सिंह, वीरेन्द्र महतो, मनोरंजन भोक्ता, परीक्षित यादव,  छोटू यादव, धनंजय अहीर, संतोष प्रमाणिक आदि मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने