 |
| निरीक्षण करते टीम के सदस्य |
sonahatu(ranchi) झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक के द्वारा गठित टीम ने सोमवार को सोनाहातू कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किये। परियोजना की राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी ममता ए लकड़ा के नेतृत्व में सिक्योरिटी ऑडिट टीम द्वारा निरीक्षण किया गया, जिसमें छात्राओं के 25 बिंदु की सुरक्षा पर गहन और सघन जांच की गई । टीम द्वारा विद्यालय के समस्त क्लास रूम, छात्रावास, रसोई, हॉल, भंडार रूम, माहवारी स्वच्छता रूम, मेडिकल रूम एवं समस्त परिसर का निरीक्षण किया गया एवं छात्राओं से पूछताछ की गई । टीम द्वारा समस्त बिंदु से संबंधित रजिस्टर, अभिलेखों और सुरक्षा से संबंधित उपकरणों यथा अग्निशमन यंत्र, आग से सुरक्षा का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण से टीम पूर्ण रूप से संतुष्ट हुई और बेहतर प्रबंधन की सराहना करते हुए जिले के कस्तूरबा विद्यालय के स्टॉफ का भ्रमण कराने का निर्देश दिया गया । टीम में जिला सहायक पदाधिकारी निशि प्रभा, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बिमल कांत झा, बीपीओ प्रवीण कुमार, उच्च विद्यालय सोनाहातू की नीलिमा टोप्पो शामिल थी । टीम को वार्डेन शशि बाड़ा, सरोजिनी टोप्पो , फुलमनी बाड़ा, सौरभ कुमार सिंह और कृष्ण चंद्र महतो ने सहयोग प्रदान किया ।
إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.