GA4-314340326 कुरमी जाति के साथ हुआ अन्याय: पंकज कुमार महतो

कुरमी जाति के साथ हुआ अन्याय: पंकज कुमार महतो

पंकज कुमार महतो
angara(ranchi)  झारखंड कुरमी महासभा के तत्वाधान में बुधवार को गोंदलीपोखर में अन्याय दिवस मनाया गया। इसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष बालकुमार महतो कर रहे थे। मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव कारीनाथ महतो, विशिष्ट अतिथि युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज कुमार महतो थे। संचालन जिला महासचिव ज्योतिष कुमार महतो ने किया। पंकज कुमार महतो ने बताया कि आज ही के दिन 6 सितंबर 1950 को छोटानागपुर पठार के कुरमियों को अजजा की सूची से बाहर कर दिया गया। कहा कि सरकार को अपनी भूल सुधार करते हुए कुरमी समाज को उसका संवैधानिक अधिकार देना ही होगा। जब तक कुरमी समाज को अनुसूचित जनजाति की सूची शामिल नहीं किया जायेगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष सकल नाथ महतो, राजीव चौधरी, रामेश्वर महतो, दिनेश महतो, धनेश्वर महतो, मोहन महतो, रामलाल महतो, जगरनाथ महतो, समलनाथ  महतो, बिमला देवी, रीता देवी, जीरा देवी, सुनीता देवी, सीमा देवी सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم