angara(ranchi) ग्रामीण भारतीय सेवा संस्था के "हमार माटी" के चौथे संकलन का विमोचन शनिवार को मुख्य अतिथि डा. सुरेश कुमार महतो ने आनलाइन माध्यम से किया। इस रान डा. महतो ने ग्रामीण भारती के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कहा कि बहुत कम समय में जिस कुशलता से यह संस्था समाज के लिए काम करते हुए आगे बढ़ रही है यह काफी प्रशंसनीय है। साथ ही डा. महतो ने कहा मैं शुरूआत से देखते आ रहा हूं जो भी बच्चे इस संस्था से जुड़े उनका काफी विकास हुआ है जैसे कि आज प्रीतम पुरी का चयन लंदन के प्रतिष्ठित संस्थान में 100% स्कालरशिप के साथ हुआ है। वहीं इस प्रकाशन में भारत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के सदस्यों ने अपना अनुसंधान/लेख को प्रकाशित किया है। संचालन वर्षा तथा प्रीतम ने संयुक्त रूप से किया। स्वागत भाषण देते हुए अध्यक्ष नीतीश कुमार ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। हमार माटी के इस संस्करण की विस्तृत जानकारी संस्था के एडिटर इन चीफ रितेश राज सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन संस्था के सचिव ने की। कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसी भावना से ग्रामीण भारती कार्य कर रही है। इस उपलक्ष्य पर वर्षा रानी, मौसमी, मोहिनी, इत्यादि उपस्थित रहे।

إرسال تعليق
please do not enter any spam link in the comment box.