GA4-314340326 अनगड़ा के सभी घरों से मिटटी संग्रह कर दिल्ली भेजेगी भाजपा

अनगड़ा के सभी घरों से मिटटी संग्रह कर दिल्ली भेजेगी भाजपा

भाजपा की बैठक में शामिल रामकुमार पाहन
angara(ranchi) मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम को लेकर सोमवार को भाजपा अनगड़ा मंडल के सदस्यों की बैठक गोंदलीपोखर में हुई। मुख्य अतिथि खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन व विशिष्ट अतिथि रांची जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र महतो थे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रामनाथ महतो ने की। रामकुमार पाहन ने बताया कि मेरा माटी मेरा देश अभियान के तहत अनगड़ा प्रखंड के प्रत्येक परिवार के घर से मिटटी का संग्रह कर उसे दिल्ली भेजना है। 7 सितंबर से इस अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। संग्रहित मिटटी का उपयोग दिल्ली में बलिदानियों के नाम पर बनने वाली पवित्र वाटिका में उपयोग किया जाएगा। साथ ही 8 अक्टूबर को टाटीसिलवे स्थित इइएफ मैदान में होनेवाली विजय संकल्प यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई। यात्रा को सफल बनाने को लेकर अनेक पदाधिकारियों में दायित्वों का बंटवारा किया गया। सुरेन्द्र महतो ने बताया कि विजय संकल्प यात्रा में अनगड़़ा सहित खिजरी विस के विभिन्न् क्षेत्रों से काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे। बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव मुंडा, जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, दुर्गा महतो, सुनील महतो, राजेंद्र महतो, घनेनाथ महतो, अगमलाल महतो, रामेश्वर महतो, सुरेश महतो, अजय सिंह भोगता, छकन महतो, परमेश्वर महतो, सुप्रेश महतो, राजेंद्र महतो, हरिहर महतो सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

أحدث أقدم