GA4-314340326 आजसू पार्टी: आजसू के महाधिवेशन में हर गांव से हो उपस्थिति

आजसू पार्टी: आजसू के महाधिवेशन में हर गांव से हो उपस्थिति

आजसू पार्टी की बैठक
sonahatu(ranchi) आजसू पार्टी द्वारा रांची में  आयोजित केंद्रीय महाधिवेशन को लेकर सोनाहातू ओर राहे में प्रखंड कमिटी की बैठक आयोजित किया गया। बैठक में कार्यकर्ताओं को महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए विशेष निर्देश दिए गये। साथ में सदस्यता शुल्क ऑनलाइन एवं ऑफलाइन लेने का आग्रह किया गया।प्रखंड के हर गांव से कार्यकर्ता की उपस्थिति अनिवार्य कहा गया। पार्टी के द्वारा  29 ,30 सितंबर तथा 1 अक्टूबर को मोरहाबादी में महाधिवेशन आयोजित किया गया है। सोनाहातू में सुषेण कुमार प्रमाणिक की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष चित्तरंजन महतो एवं श्याम कुमार महतो, सहित  प्रखंड, पंचायत प्रभारी, ग्राम प्रभारी मौजूद थे। राहे प्रखंड में प्रखंड अध्यक्ष रंग बहादुर महतो की अध्यक्षता में बैठक हुई। मौके पर प्रभारी संजय सिद्धार्थ सहित पंचायत प्रभारी ग्राम प्रभारी मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने