GA4-314340326 नवागढ़ में सोलर आधारित लघु पेय जल आपूर्ति जल मीनार का हुआ उदघाटन

नवागढ़ में सोलर आधारित लघु पेय जल आपूर्ति जल मीनार का हुआ उदघाटन

सोलर जलमीनार का उदघाटन करते
angara(ranchi)  नवागढ़ नीचे टोली में बुधवार को सोलर आधारित लघु पेय जल आपूर्ति जल मीनार का उदघाटन किया गया। उदघाटन जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय संगठन पदाधिकारी अवधेश कलिन्दी व नरेश ठाकुर ने की। इसका निर्माण  झारखंड राज्य अनुसूचित जाति सहकारिता विकास निगम के द्वारा कराया गया था। संगीत शरण ने ग्रामीणों को कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, साइकिल योजना व किसी गंभीर बीमारी में मिलने वाली सहायता राशि सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होने फलदार पौधे लगाए। इस कार्य में हस्त शिल्प विकास समिति हजारीबाग ने सहयोग किया। मौके पर लाभुक समिति के अध्यक्ष दिलीप कुमार मिर्धा, संजय गोप, राजेन्द्र प्रसाद, विकास मिर्धा, पतिया मिर्धा, दुतिया मिर्धा, सती देवी, पूनम देवी, संजुदा देवी, विमला देवी, यशोदा देवी, रुसुवा मिर्धा, शिवचरण मिर्धा सहित अन्य उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने