angara(ranchi) हेसल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सोमवार को भारत सरकार की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। टीम ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था का जायजा लिया। टीम ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर में रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, के साथ साथ प्रसव की सुविधा भी देने की तैयारी चल रही है। इसी संदर्भ में निरीक्षण किया जा रहा है। इस अवसर पर मुखिया कविता देवी, ग्राम प्रधान रामनाथ करमाली, कृष्णा भगत आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.