angara(ranchi) कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ़ टीचर्स एजुकेशन, अनगड़ा में सोमवार को बीएड सत्र 2026-28 में नव-नामांकित प्रशिक्षुओं के लिए ओरिएंटशन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सरस्वती वंदना व मंगलाचरण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। संस्थान के प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार ने प्रशिक्षु विद्यार्थियों को संस्थान के नियम, अनुशासन, परीक्षा प्रणाली व प्रशिक्षण आदि के बारे में बताया। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के कोर्डिनेटर संजीव तिवारी, डॉ सत्येश कुमार सिंह, विकास कुमार विक्की आदि शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.