angara(ranchi) भाजपा जोन्हा मंडल की गुरूवार को मंडल कार्याँलय जोन्हा में बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बसंत कुमार सुंडी ने की। बैठक में आगामी 2 नवंबर को मोरहाबादी में आयोजित होने वाले 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान को सफल बनाना और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा किया गया। मंडल प्रभारी जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा व रणधीर चौधरी थे। अनुराधा मुंडा ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश विरोधी तत्वों को लगातार बढ़ावा दे रहे है। कांग्रेस पार्टी लगातार संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर कर रहे है। रणधीर चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं से ही संगठन मजबूत होता है। इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को संगठन में रहकर पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक में मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी रामसाय मुंडा, मंडल उपाध्यक्ष रामदास बेदिया, मनोज कुमार बेदिया, विनोद भोक्ता, भानु भोक्ता, लालू उरांव, महेंद्र महतो, बाबुलाल बड़ाईक, रतनलाल दूबे, राकेश दूबे, जीतूराम महतो, जियालाल बेदिया, नेपाल बेदिया, उमाशंकर बेदिया, आनंद कुमार प्रजापति, बलराम स्वर्णकार, प्रभुनाथ शर्मा आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.