GA4-314340326 पिपरवार : हिंदगिर मोड़ पर CISF ने 45 टन कोयला लदा हाइवा किया जब्त, पांच गिरफ्तार

पिपरवार : हिंदगिर मोड़ पर CISF ने 45 टन कोयला लदा हाइवा किया जब्त, पांच गिरफ्तार

Khalari: CISF seized a 45-ton coal-laden truck at Hindgir More, five arrested.
जब्त हाइवा क साथ सीआईएसएफ के जवान व ड्राइवर-खलासी।
डकरा (रांची) : सीसीएल के एनके और पिपरवार क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और परिवहन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार की रात हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र स्थित हिंदगिर मोड़ के पास एंबुश ड्यूटी पर तैनात टीम ने 45 टन संदिग्ध कोयला लदे एक हाइवा (JH-02-BQ-2641) को पकड़ा है। जब्त कोयले की अनुमानित कीमत करीब 1.35 लाख रुपए आंकी गई है।

CISF के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:15 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में हाइवा को रोककर जांच की गई। इस दौरान चालक इमरान अंसारी (निवासी-पालू, रामगढ़) कोयले से जुड़े वैध कागजात या परिवहन दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

मामले की सूचना कमांडेंट व एरिया कमांडर अमित कुमार को दी गई, जिनके निर्देश पर उप कमांडेंट दिनेश कुमार त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद सहायक कमांडेंट हर्ष लवानिया और निरीक्षक अजीत सोरेन भी दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

इसी दौरान एक बाइक (JH-13C-0904) पर सवार होकर तीन अन्य संदिग्ध भी मौके पर पहुंच गए। CISF द्वारा की गई तलाशी के दौरान अर्जुन यादव के पास से 1.30 लाख रुपए नकद बरामद हुए। हालांकि, शुरुआती पूछताछ में उनके बयान आपस में नहीं मिले, लेकिन पुलिसिया जांच में पकड़े गए हाइवा से उनका सीधा संबंध फिलहाल पुष्ट नहीं हुआ है।

कार्रवाई के बाद CISF ने हाइवा, मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन, दोनों वाहनों की चाबियां, नकदी और पांचों व्यक्तियों को केरेडारी पुलिस पिकेट के हवाले कर दिया। इसके बाद CISF निरीक्षक राजीव शर्मा केरेडारी थाना पहुंचकर एमएमडीआर (MMDR) एक्ट और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया में जुट गए हैं।

कमांडेंट अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन के खिलाफ CISF की 'जीरो टॉलरेंस' नीति आगे भी पूरी सख्ती से जारी रहेगी तथा निगरानी व गश्ती अभियानों को और तेज किया जाएगा।




Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने