गिरिडीह : गिरिडीह जिला के बेंगाबाद थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। चार की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने गृहस्वामी त्रिभुवन भुइयां के घर में घुसकर परिवार को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। अपराधियों ने सो रहे परिवार को जगाया, हाथ गमछे से बांध दिए और पूरे घर की तलाशी ली। घर में रखे कमेटी के करीब 1.20 लाख रुपये नकद और लगभग 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। कुल 3.20 लाख की संपत्ति लूटी गई है।
सूचना मिलते ही बगोदर-सरिया एसडीपीओ धनंजय कुमार राम, सरिया इंस्पेक्टर और बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना के बाद पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। घटना से गांव में दहशत है। ग्रामीणों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी और रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.