GA4-314340326 भाजपा मंडल की बैठक में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा

भाजपा मंडल की बैठक में 'सेवा संकल्प अभियान' की तैयारियों को लेकर बनी रूपरेखा

angara(ranchi)  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गेतलसूद मंडल की एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक मंगलवार को गेतलसूद कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सोहराई बेदिया व संचालन महामंत्री सुरेश महतो ने किया। मंडल प्रभारी माधुरी देवी और जिला महामंत्री सत्यदेव मुण्डा की विशेष रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। इनके सफल क्रियान्वयन के लिए मंडल स्तर पर संयोजक टोली का गठन किया गया है। कार्यकर्ताओं को आगामी अभियानों जैसे—आशीर्वाद अभियान, चित्र सेवा, समर्पण स्मरण, आंगन मिलन सेवा, सेवा ज्योति यात्रा, वडनगर से विकास यात्रा, जनसेवक महाकुंभ, पंचायत से पार्लियामेंट, 25 साल 25 कहानियां, विकसित भारत-संकल्प भारत यात्रा सहित अन्य कार्यक्रमों को धरातल पर उतारने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दिलीप मिर्धा, शिवधर राजवार, शिकारी महतो, नंदलाल राम, जयनंदन सिंह, ओमप्रकाश सोनी, शिवशंकर, सिकंदर महतो, संजय भोगता, बन्नू बेदिया, एतवा बेदिया, संजय सिंह गुड्डू, सतपाल राउत, निरंजन महतो, मंगल भोगता, अजय करमाली, जितेंद्र बेदिया, बटेश्वर दास गोस्वामी आदि उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने