GA4-314340326 शराबी बेटे ने ही लाठी से पीट-पीटकर की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने के लिए दर्ज कराई थी झूठी प्राथमिकी

शराबी बेटे ने ही लाठी से पीट-पीटकर की थी पिता की हत्या, जीजा को फंसाने के लिए दर्ज कराई थी झूठी प्राथमिकी

प्रतीकात्मक एआई तस्वीर
angara(ranchi)  बानपुर में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी को अनगड़ा थाना की पुलिस ने गुरूवार को सुलझा लिया है। पिता सुधीर तिर्की (55) का कातिल कोई और नहीं, बल्कि उसका अपना ही बड़ा बेटा निकी तिर्की निकला। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को उसे जेल भेजा जाएगा। मृतक की पत्नी दिल्ली के आनंद विहार में काम करती है। बुधवार को वह दिल्ली से बानपुर पहुंची है। जबकी निक्की तिर्की बालूमाथ के एक पत्थर खदान में काम करता है। घटना से तीन दिन पहले की वह घर आया था। घर आने के बाद से लगातार वह शराब पी रहा था।  

खाना न मिलने पर विवाद, लाठी से किया जानलेवा हमला  

अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार ने बताया कि रविवार(30 अगस्त) की रात घर में सुधीर तिर्की और सुधीर का बेटा निकी घर में थे। निकी अत्यधिक शराब के नशे में था। रात में खाना न मिलने की बात पर उसका पिता से विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ी कि निकी ने आपा खो दिया और लाठी उठाकर पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सुधीर तिर्की लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुबह-सुबह मौके से फरार हो गया। बाद में घायल सुधीर की मौत हो गई। इस घटना से पूर्व शराब पीकर घर आने के दौरान गंगाघाट में उसकी अपने जीजा रवीन्द्र असुर से झगड़ा हुआ था। इस झगड़ा के बाद जीजा बगल के गांव में चला गया था। 

जीजा को फंसाने की रची थी साजिश  

खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी बेटे ने शातिराना चाल चली। उसने पुलिस के सामने खुद ही अपने जीजा रवीन्द्र असुर के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करा दिया। हालांकि, पुलिस की तफ्तीश में उसकी झूठी कहानी टिक नहीं सकी। कड़ाई से पूछताछ करने पर निकी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने