GA4-314340326 'आर्ट ऑफ लिविंग' वर्कशॉप, जवानों को सिखाई गई सुदर्शन क्रिया, बेंगलुरु से पहुंचे एक्सपर्ट

'आर्ट ऑफ लिविंग' वर्कशॉप, जवानों को सिखाई गई सुदर्शन क्रिया, बेंगलुरु से पहुंचे एक्सपर्ट

angara(ranch) 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल(एसएसबी), अनगड़ा परिसर में सोमवार से 6 दिवसीय 'आर्ट ऑफ लिविंग' प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत हुई। कमांडेंट शाश्वत कुमार (आईपीएस) के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस वर्कशॉप में बेंगलुरु से आए एक्सपर्ट्स जवानों को तनावमुक्त रहने और कार्यक्षमता बढ़ाने के गुर सिखा रहे है। शिविर में एसएसबी के लगभग 120 जवान हिस्सा ले रहे है। व्यक्ति विकास संस्थान, बेंगलुरु के मुख्य योग प्रशिक्षक मानस पल्स और उनकी 2 सदस्यीय टीम जवानों को योग, प्राणायाम, ध्यान और विशेष श्वास तकनीकों का अभ्यास करा रही है। प्रशिक्षकों ने बताया कि सही श्वास तकनीक और नियमित ध्यान से न केवल मानसिक तनाव कम होता है, बल्कि जवानों में एकाग्रता, सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। कमांडेंट शाश्वत कुमार ने कहा कि एसएसबी के जवान बेहद कठिन और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में देश की सेवा करते हैं। ऐसे में जवानों का शारीरिक रूप से फिट रहने के साथ-साथ मानसिक रूप से मजबूत रहना बेहद जरूरी है। इस तरह के आयोजनों से जवानों को सकारात्मक माहौल मिलता है और उनका तनाव कम होता है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने