angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सिरका पंचायत अंतर्गत ग्राम महेशपुर के ग्रामीणों को अब कम वोल्टेज और बिजली ट्रिपिंग की समस्या से बड़ी राहत मिल गई है। खिजरी विधायक राजेश कच्छप की अनुशंसा पर स्वीकृत 200 केवीए विद्युत ट्रांसफार्मर का सोमवार को ऊर्जा विभाग के विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल महतो ने किया। नए ट्रांसफार्मर के लगने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। छोटेलाल महतो ने कहा कि खिजरी विधायक राजेश कच्छप क्षेत्र की जनता की समस्याओं को लेकर हमेशा गंभीर रहते है। ग्रामीणों की बिजली समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक के निर्देश पर मात्र एक दिन में ही नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर कांग्रेस मंडल अध्यक्ष रज्जाक अंसारी, जिला महासचिव साकिर अंसारी, मत्स्य विभाग के विधायक प्रतिनिधि संजय नायक, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के प्रतिनिधि आशीष मुंडा, अनिता देवी, शमीम खान, शाहनाज खातून, कुलेश्वर मुंडा, संतोष राम, रुस्तम खान, जाकीर खान, वसीम खान आदि उपस्थित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.