![]() |
'दिग्भ्रमित किया जा सकता है, पर विकास सुदेश महतो ही कर सकते हैं'
पार्टी में शामिल होने के बाद लोबीन बेदिया ने कहा कि सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सुदेश कुमार महतो का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने कहा, "चुनाव के समय लोगों को कुछ समय के लिए दिग्भ्रमित जरूर किया जा सकता है, लेकिन अब सिल्ली की जनता यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि क्षेत्र का वास्तविक और सर्वांगीण विकास केवल सुदेश महतो के नेतृत्व में ही संभव है।"
कार्यक्रम में ये प्रमुख नेता रहे उपस्थित
इस दौरान जिला कमेटी के सोमरा बेदिया, धरमदेव रजवार, लखीचरण बेदिया, मोतीलाल कुम्हार, घासनी देवी, अमर सिंह मुंडा, छोटू मुंडा, विनेश बेदिया, सहजु बेदिया, अशोक एक्का, मो. रिजवान, सीताराम साहू, कोशिला देवी, सुशीला देवी, करमी देवी और सीताराम रजवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.