देवघर (novbhaskar) : श्रावणी मेला और सामान्य दिनों में बाबा बैद्यनाथ मंदिर आनेवाले श्रद्धालुओं की आस्था लगातार चढ़ती जा रही है। शुक्रवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देशानुसार और मंदिर प्रशासन की कड़ी देखरेख में बाबा मंदिर प्रांगण स्थित कुल 18 दानपात्रों को खोला गया।
दानपात्रों से निकले रुपयों की गिनती करते महिला पुलिसकर्मी व अन्य।
इन दानपात्रों से निकली राशि की गिनती मंदिर के प्रशासनिक भवन में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इनमें भारतीय मुद्रा 17,67,086 रुपये मिले। इसके अलावा बड़ी संख्या में विदेशी और पड़ोसी देश की मुद्राएं भी दानस्वरूप अर्पित की गई हैं ।इनमें 1,630 नेपाली रुपिया, 21 अमेरिकी डॉलर व 17 रियाल शामिल हैं।
सुरक्षा के बीच संपन्न हुई गिनती
दानपात्रों को खोलने से लेकर उसकी गिनती पूरी होने तक प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद रहा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच सभी बक्से को मंदिर प्रांगण से प्रशासनिक भवन लाया गया, जहां गणना कार्य संपन्न हुआ। प्रशासन का यह कदम मंदिर की आय और व्यवस्था में पारदर्शिता को और अधिक मजबूत करता है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.