GA4-314340326 राधिका एवं एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया

राधिका एवं एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया

फोटो : स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित डॉ शंभु प्रसाद सिंह एवं अन्य। KANKE,(RANCHI)। राजधानी रांची के कांके थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक स्थित कांके जेनरल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में राधिका एवं एतवारी मेमोरियल ट्रस्ट का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ट्रस्ट के संस्थापक सह अध्यक्ष डॉ शंभू प्रसाद सिंह और डॉक्टर कुमारी आभा के द्वारा केक काटा गया। इस मौके पर डॉ शंभू प्रसाद सिंह ने कहा कि इस ट्रस्ट का उद्देश्य सेवा करना है। ट्रस्ट का वृद्धाश्रम तैयार हो रहा है। वहीं जल्द ही अस्पताल में बुजुर्ग मरीजों के देखभाल के लिए आरोग्यम केंद्र भी अगस्त माह से संचालित लिया जाएगा। जरूरतमंद बुजुर्गों की विशेष देखभाल की व्यवस्था होगी।बताया कि ट्रस्ट के द्वारा मेधावी छात्रों को सम्मान, जरूरतमंदो के बीच कंबल वितरण, पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, भोजन वितरण, गरीब बच्चों को पठन पाठन सामग्री का वितरण, चिकित्सा शिविर के माध्यम से मुफ्त परामर्श, जांच एवं दवा आदि का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर ट्रस्ट की कोषाध्यक्ष डॉ० कुमारी आभा ने आरोग्यम के माध्यम से वृद्ध नागरिकों की सेवा के लिए लोगों को आगे आने को कहा। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार, त्रिनयन कुमार, डॉ. एमपी सिन्हा, मीनू सिन्हा, डॉ वीके राय, महेश सिंह, डॉ नरेश प्रसाद सिंह, डॉ अनुपकांत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने