GA4-314340326 चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल कमिटी के सक्रिय सदस्य भोंदू महतो का निधन

चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल कमिटी के सक्रिय सदस्य भोंदू महतो का निधन

 

दिवंगत मानिकराम महतो उर्फ भोंदू
angara(ranchi) बाइक पर बैठते ही आई हिचकी और निकल गए प्राण: चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल कमिटी के सक्रिय सदस्य मानिकराम महतो का निधन; गेतलसूद में शोक की लहर 

गेतलसूद में आयोजित होने वाली प्रसिद्ध चैंपियंस ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट कमिटी के बेहद सक्रिय सदस्य मानिकराम महतो (56 वर्ष) उर्फ 'भोंदू दा' का शुक्रवार को अचानक निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से टाइफाइड से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था।  शुक्रवार को जब वे अपने बड़े बेटे राजेश महतो के साथ बाइक पर बैठकर अस्पताल जाने वाले थे, तभी बाइक पर बैठते ही उन्हें अचानक हिचकी आई और वे अचेत हो गए। डॉक्टरों के अनुसार कार्डिएक अरेस्ट (दिल का दौरा) आने से उनका निधन हो गया।  इस दुखद घटना की खबर फैलते ही पूरे गेतलसूद और आसपास के इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्व. महतो अपने पीछे पत्नी दशमी देवी, दो बेटों राजेश महतो व आनंद महतो सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। शुक्रवार को ही गेतलसूद मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

25 वर्षों से टूर्नामेंट की रीढ़ थे 'भोंदू दा' 

गेतलसूद में पिछले 25 सालों से आयोजित हो रही चैंपियंस ट्रॉफी को सफल बनाने में मानिकराम महतो की बहुत बड़ी भूमिका रहती थी। मैदान की मार्किंग, बैरिकेडिंग से लेकर समतलीकरण तक का सारा जिम्मा वे खुद संभालते थे। राजेंद्र यूनाइटेड और पूरी कमिटी ने इसे खेल जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। 

इन दिग्गजों व खेल प्रेमियों ने जताया शोक

 मानिकराम महतो के निधन पर राजेंद्र यूनाइटेड व चैंपियंस ट्रॉफी कमिटी के पदाधिकारियों ने गहरा दुख व्यक्त किया:  प्रमुख पदाधिकारी: राजेंद्र यूनाइटेड के अध्यक्ष राजेंद्र शाही मुंडा, सीएमडी सागर साहू, सीईओ शैलेंद्र कुमार, सचिव अनिल कुमार चौधरी, कार्यकारी अध्यक्ष पारसनाथ भोगता, कोषाध्यक्ष रामसाय मुंडा, संतोष कुमार सिन्हा, प्रवक्ता शिवदास गोस्वामी, सहकोषाध्यक्ष राजन महतो, शंकर बैठा, सुधीर महतो, विपिन मुंडा, बिगेश्वर महतो, भोला महतो, संजय नायक, सुनील बांडो, रणवीर कुजूर आदि ने शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने