GA4-314340326 ग्रामीणों ने कोर्ट को दी चुनौती, आपसी सहयोग से ध्वस्त दुकान का करायेंगे पुर्ननिर्माण

ग्रामीणों ने कोर्ट को दी चुनौती, आपसी सहयोग से ध्वस्त दुकान का करायेंगे पुर्ननिर्माण

सीमा देवी को मदद करते ग्रामीण
angara(ranchi)  हेसल के ग्रामीणों ने एलआरडीसी कोर्ट रांची को चुनौती दी।  रविवार को ग्रामीणों की महापंचायत हेसल में उक्त् कोर्ट द्वारा दिलाये गये दखल दिहानी का विरोध करते हुए कहा गया कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के हेसल बाहया मोड स्थित सिकंदर महतो के ध्वस्त होटल का पुर्ननिर्माण ग्रामीण आपसी सहयोग व चंदा से करायेंगे। ज्ञात हो कि 3 जून को एलआरडीसी कोर्ट रांची के निर्देश पर हेसल मौजा के खाता नंबर 151 प्लॉट नम्बर 3573, रकबा 20 डिसमिल भूखंड पर खतियानी रैयत राजेश उरांव को दखल दिहानी दिलाया था। इस भूखंड  हेसल निवासी सिकंदर महतो का पिछले 50 सालों से बना चाय-पकौड़ा के होटल को ध्वस्त कर दखल दिहानी दिलाया गया था। 
एलआरडीसी कोर्ट के आदेश पर राजेश उरांव को दिलाया गया था दखल दिहानी

ग्रामीणों का कहना है कि सिकंदर महतो की आजिविका का यही होटल एकमात्र साधन है। होटल के ध्वस्त होने से सिकंदर महतो के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई। इसी को देखते हुए हेसल मोड़ में आज ग्रामीणों की बैठक हुई। जिसमें आपसी सहयोग करके दखल दिहानी के दौरान ध्वस्त किया गया होटल को फिर से रिपेयर कराकर सिकंदर महतो के होटल को शुरू कराना है। हालांकि इस भूखंड पर स्वामित्व को लेकर काफी समय से एलआरडीसी कोर्ट में मामला चल रहा था। लेकिन सिकंदर महतो द्वारा भूखंड से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध नही कराने के कारण राजेश उरांव को जमीन पर दखल दिहानी दिलाया गया। 

होटल के पुर्ननिर्माण को ले ग्रामीणों ने दिया सहयोग

बैठक के बाद आपसी सहयोग करके सिकंदर महतो की पत्नी सीमा देवी को दस हजार से अधिक रूपया नकद प्रदान किया गया। जिससे वो अपना होटल का मरम्मत करा सके। बैठक में मुखिया कविता देवी, समाजसेवी मुस्तफा अंसारी, जेएलकेएम नेता जलेश्वर महतो उर्फ मार्शल, डा. अमर कुमार चौधरी, ग्रामप्रधान रामनाथ करमाली, पंसस मदरा मुंडा, उपमुखिया दुर्गा महतो, राज पाहन, बिष्णु महतो, राजेन्द्र महतो, नागेन्द्र महतो, सूरज नारायण महतो, रामपोदो महतो, इब्राहिम अंसारी, महमूद अंसारी, मिन्हाज अंसारी, अब्बास अंसारी, मिन्हाज अंसारी, रामेश्वर महतो, रामनाथ मुंडा, एहसान अंसारी, प्रदीप पाहन, कैलाश महतो, संदीप गाड़ी, सुधांशु महतो, जीतवाहन महतो उर्फ मंटू, अमीरूल अंसारी, असफाक अंसारी, अजीज अंसारी, सकील अंसारी, चंदन महतो, कृष्णा भगत सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने