अमित सहाय / गिरिडीह : मुहर्रम पर्व के अवसर पर गिरिडीह जिले में शांति, सौहार्द और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पर्व के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से उपायुक्त रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार और उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती स्मृता कुमारी ने देर रात तक शहर के विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख इलाकों का सघन दौरा किया।.jpg)
मुहर्रम के मंच पर बैठे उपायुक्त, एसपी, डीडीसी व अन्य।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक तैयारियों का खुद जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जुलूस मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थलों का निरीक्षण करते हुए ऑन-ड्यूटी तैनात दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों और सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि सभी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और आपसी समन्वय के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। इस दौरान उनके साथ नगर आयुक्त विजय सिंह बीरूआ, अपर समाहर्ता वैभव कुमार सिंह, आईएएस प्रशिक्षु यश कुमार सहित कई अन्य वरीय पदाधिकारी भी मौजूद रहे। सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने आम नागरिकों, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवकों और मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
कंट्रोल रूम से पल-पल की निगरानी
मुहर्रम के जुलूसों और ताजिया के भ्रमण पर जिला नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) से लगातार नजर रखी गई। विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आने वाली हर सूचना पर प्रशासन पूरी तरह एक्टिव रहा, ताकि किसी भी विपरीत परिस्थिति में तत्काल और त्वरित कार्रवाई की जा सके।
अधिकारियों ने जताया जनता का आभार
प्रशासन की सतर्कता, सुरक्षा बलों की मुस्तैदी और जिलेवासियों के अनुशासित सहयोग से मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण और गरिमामय माहौल में संपन्न हो रहा है। हम सभी नागरिकों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हैं।
-रामनिवास यादव (उपायुक्त) - डॉ. बिमल कुमार (एसपी), गिरिडीह
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.