GA4-314340326 श्री बजरंगबली मंदिर सुकुरहुटू का पुनर्निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

श्री बजरंगबली मंदिर सुकुरहुटू का पुनर्निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

फोटो : मंदिर पुनर्निर्माण के लिए भूमिपूजन करते संरक्षक विनोद कुमार साहू। KANKE,(RANCHI)। राजधानी के कांके थाना क्षेत्र के श्री बजरंगबली मंदिर साहू मोहल्ला, सुकुरहुटू का पुनर्निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ मंगलवार को किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूर्ण विधि विधान के साथ इसका शुभारंभ किया गया। प्राचीन मंदिर को भव्य रूप देने के लिए मंदिर समिति के लोग तथा ग्रामीण पूर्ण समर्पण के साथ लगे हुए हैं। भूमि पूजन के अवसर पर जिला परिषद सदस्य सुषमा देवी, मुखिया राम लखन मुंडा, पूर्व मुखिया बादल सिंह मुंडा, राजकुमार महतो, राजेंद्र मेहता, अर्जुन राम, सुकेश नारायण तिवारी, अमित यादव, हरिनाथ साहू, प्रेम प्रकाश साहू, राधा नायक, तुलसी, विकास कुमार और मंदिर समिति के मुख्य संरक्षक विनोद कुमार साहू, रमेश कुमार, गंगाधर साहू, चंदन कुमार, सत्येंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार साहू, दिलीप सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग तथा समिति के पदाधिकारीगण मौजूद थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने