फोटो: भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते बीएयू वीसी डॉ सुनील चंद्र दुबे और अन्य।
KANKE,(RANCHI)। बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू),कांके में मंगलवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। बीएयू के कुलपति डॉ एससी दुबे एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कृषि महाविद्यालय परिसर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बीएयू में वर्ष 1990 में स्थापित अष्टधातु की इस प्रतिमा का निर्माण मुम्बई के प्रसिद्ध मूर्तिकार एसएल सोनावाडकर ने किया था। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विश्वविद्यालय के डीन डॉ डीके शाही, डॉ पीके सिंह, डॉ रमेश कुमार, डॉ एस कर्माकर, डॉ बीके अग्रवाल, डॉ एके पांडेय, प्रो डीके रूसिया, डॉ शैलेश चट्टोपाध्याय, डॉ कौशल कुमार, डॉ निरंजन लाल, डॉ बीके झा सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में दी गई भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि
Kanke
0
Tags
Kanke News

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.