angara(ranchi) सिरका पंचायत के सिरका नयाटोली, रामदाग गांधी ग्राम, महेशपुर, मेंढेटुंगरी, सुनवाबेड़ा, शिवटोली और सिरका महुआटोली में रविवार को समाजसेवी चामू महतो द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान उन्होंने आम, जामुन, आंवला, कटहल, नीम, सखुआ, पपीता, अमरूद, बहेड़ा, करंज, चंदन, गुलाइची, तुलसी, अश्वगंधा, सफेद मुसली, बेल, पीपल, सतावर, चमेली, बरगद सहित अन्य प्रजातियों के कुल 846 फलदार व औषधीय पौधे लगाए। चामू महतो ने कहा कि मानव जीवन का अस्तित्व पेड़-पौधों से ही संभव है। हमें हर हाल में इसका संरक्षण करना होगा। वन संपदा के साथ-साथ गांवों में भी पेड़-पौधों की रक्षा अपने पुत्र के समान करनी चाहिए। मानव और पेड़ पौधे एक दूसरे के पूरक है। पौधों का संरक्षण क़र प्रकृति को संरक्षित क़र सकते है। पौधरोपण कार्यक्रम में आदर्श महतो, निरंजन महतो, परी कुमारी, धनिया महतो, एतो मुंडा, मनीराम महतो, सावना उरांव, प्रकाश बैठा, सुरेन्द्र नायक, राजू लोहरा, महेश महतो, सुलो देवी, मोहन महतो, प्रीतम महतो आदि ग्रामीणों ने सहयोग किया।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.