GA4-314340326 भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, अमर कुमार बाउरी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, अमर कुमार बाउरी ने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी

angara(ranchi)  भाजपा रांची जिला ग्रामीण(पूर्वी) का शनिवार से दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 जोन्हा के सेवाधाम परिसर में शुरू हुआ। इसका उदघाटन राज्य के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी ने किया। प्रशिक्षण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक स्पष्टता, सेवा भाव, नेतृत्व क्षमता एवं सांगठनिक कुशलता को और अधिक सुदृढ़ करने के बारे में जानकारी  दी गई। अमर कुमार बाउरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी सामूहिक निर्णय से चलती है। कोई भी कार्यकर्ता संगठन व सरकार के शीर्ष तक पहुंच सकता है। 

प्रशिक्षण वर्ग के द्वितीय सत्र में प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, तृतीय सत्र में विजय भाषी, चतुर्थ सत्र में पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, पंचम सत्र में प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह तथा छठे सत्र में प्रदेश नेता मृत्यंजय शर्मा ने अपने अपने विचार रखे। रविवार को शाम 4 बजे समापन होगा। अध्यक्षता भाजपा रांची जिलाध्यक्ष(पूर्वी) विनय महतो धीरज व संचालन महामंत्री मनोज कुमार चौधरी तथा महामंत्री सत्यदेव मुंडा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन, आरती कुजुर, आरती सिंह, पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेंद्र कुमार, जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा, रणधीर चौधरी, सुरेंद महतो, अमरनाथ चौधरी, राजेंद्र शाही मानकी, प्रमोद सिंह, रोहित साहु, माधुरी देवी, रामसाय मुंडा, सत्यजीत सिंह, कपिल महतो, राजन साहू, गोपाल चौधरी, डा. बिरसा उरांव, रितेश उरांव, माधुरी देवी, प्रज्ञा भारती सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने