 |
| भाजपा की बैठक |
angara(ranchi) अनगड़ा प्रखंड के सेवा भारती गुड़ीडीह स्थित सभागार में भारतीय जनता पार्टी रांची जिला पूर्वी की संगठनात्मक बैठक जिलाध्यक्ष विनय महतो धीरज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रशिक्षण महा अभियान, संगठन की मजबूती, प्रधानमंत्री की मन की बात, आगामी कार्ययोजनाओं और जनहित के मुद्दों पर चर्चा की गई। बूथ स्तर को मजबूत करने और आगामी 12 मई को पेयजल संकट और बिजली को लेकर उपायुक्त कार्यालय घेराव की तैयारियों पर चर्चा की गई। प्रभारी के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू शामिल हुए। बैठक का संचालन जिला महामंत्री मनोज चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री सत्यदेव मुंडा ने किया। मुनेश्वर साहू ने कार्यकर्ताओं से प्रशिक्षण महाअभियान में शत प्रतिशत सहभागिता और संगठन को मजबूत करने पर बल दिया। पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। बैठक को पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजुर, पूर्व जिला अध्यक्ष रणधीर चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो ने भी संबोधित किया।मौके जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, माधूरी देवी, अनुराधा मुंडा, रोहित साहू, जिला मंत्री सत्यजीत सिंह, धीरेन महतो, पूर्णिमा सिंहदेव, अलखनाथ महतो, अमित मिश्रा, रामसाय मुंडा, गोरखनाथ सिंह, अजित महतो, शशि मेहता, विक्रांत तिवारी, रविन्द्र वर्मा, चतुर साहू, जोन्हा मंडल अध्यक्ष बस़ंत सुंडी, खिजरी,समीर राॅय समेत सभी मंडलों के अध्यक्ष और प्रभारी उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.