GA4-314340326 कांके में विराट हिंदू सम्मेलन आज, स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी व निशा उरांव होंगे वक्ता

कांके में विराट हिंदू सम्मेलन आज, स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी व निशा उरांव होंगे वक्ता

KANKE,(RANCHI) राजधानी रांची के कांके प्रखंड क्षेत्र के कांके उत्तरी पंचायत भवन के समीप स्थित श्री दुर्गा स्थल मैदान सीएचसी कांके में रविवार को विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। अपराह्न दो बजे से आयोजित इस सम्मेलन में हिंदू धर्म, इसकी समृद्ध संस्कृति और एकता पर विस्तार पूर्वक चर्चा की जाएगी। साथ ही धर्म की रक्षा, सांस्कृतिक जागृति और सामाजिक एकता पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। इसके मुख्य वक्ता स्वामी कृष्णा चैतन्य ब्रह्मचारी प्रांत संयोजक, मार्गदर्शक मंडल, विश्व हिंदू परिषद सह-प्रांत संरक्षक, अखिल भारतीय संत समिति, झारखंड होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि निशा उरांव आयकर आयुक्त होंगी। इस सम्मेलन में अन्य कई संत, ऋषि और विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में कांके क्षेत्र के सनातन समाज के सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसके भव्य आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गयी है। इस सम्मेलन के संयोजक अर्जुन राम तथा अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने