GA4-314340326 रैंगिंग कर जागरूकता कार्यशाला में बोले वक्ता, यह दंडनीय अपराध

रैंगिंग कर जागरूकता कार्यशाला में बोले वक्ता, यह दंडनीय अपराध

angara(ranchi)  उदय मेमोरियल बीएड कॉलेज रांची में सोमवार को “रैगिंग के दुष्प्रभाव” विषय पर जागरूकता कार्यशाला हुआ। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रो.(डॉ.) सुदेश कुमार साहु, अध्यक्ष छात्र कल्याण संकाय रांची विश्वविद्यालय, व संस्थान के सचिव संतोष महतो, निदेशक राजेश कुमार कण्डरवार, प्राचार्य डॉ॰ चंदन कुमार पंकज ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जवलित कर किया। संचालन डीएलएड के विभागाध्यक्ष स्वाति अंजना टोप्पो ने किया। जागरूकता कार्यशाला में छात्रों को रैगिंग के द्वारा होने वाले सामाजिक, मानसिक एवं क़ानूनी परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। प्रो. (डॉ.) सुदेश कुमार साहु, ने कहा कि शैक्षणिक संस्थानों में सीनियर छात्रों द्वारा जूनियर, नए छात्रों(फ्रेशर्स) के साथ किया जाने वाला दुर्व्यवहार, उत्पीड़न, सताना, अपमानजनक या अशिष्ट आचरण 'रैगिंग' कहलाता है। यह शारीरिक या मानसिक रूप से परेशान करने वाला एक अवैध कृत्य है, जिसका उद्देश्य नए छात्रों को डराना या नीचा दिखाना होता है। रैगिंग एक गंभीर दंडनीय अपराध है। इसे रोकने के लिए एंटी-रैगिंग हेल्पलाइन 1800-180-5522 पर संपर्क कर सकते है। इस अवसर पर उप-प्राचार्या दयामनी कुमारी, बीएड प्राध्यापिका सलमा टुडू, मुकेश कुमार कण्डरवार, रूपेश करवार, डॉ॰ अलका कुमारी, डॉ॰ रूबिना सिंह, डॉ॰ निर्मला कुमारी, डॉ॰ मनोज कुमार राणा, डॉ० मिताली चटर्जी, डॉ० कुमारी पल्लवी, डॉ॰ सुनिता किस्पोट्टा, अनिसा खातुन, लक्ष्मण प्रसाद, कमलेश यादव, जन्मजय महतो, नित्यानन्द कोईरी, सपना भारती, नम्रता कुमारी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने