GA4-314340326 दहकते अंगारे पर चले शिवभक्त, गेतलसूद में सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का संपन्न

दहकते अंगारे पर चले शिवभक्त, गेतलसूद में सात दिवसीय शिव मंडा पूजा का संपन्न

Shiva devotees walked on burning embers, seven-day Shiva Manda Puja concluded in Getalsud.
दहकते अंगारे पर चलते शिव भक्त 
angara(ranchi)  फूलखूंदी, झूलन व लोटन सेवा के साथ ही गेतलसूद में चल रही सात दिवसीय शिव मंडा पूजा बुधवार को संपन्न हो गया। मंगलवार की रात में फूलखूंदी हुआ व लोटन हुआ। जबकी बुधवार की शाम में झूलन हुआ। फूलखूंदी में दहकते अंगारे पर चलकर 71 शिव भक्त भोक्ताओं ने अपनी शिव भक्ति दिखाया। रात्रि जागरण में सालहन व बंगाल की छउ नाच टीमों के बीच जमकर मुकाबला हुआ। दोनों टीमों से महिला कलाकारों ने शानदार प्रदर्शन किया। रात्रि जागरण अखाड़ा का उदघाटन मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व रांची जिलाध्यक्ष जैलेन्द्र कुमार ने किया। खिजरी विधायक राजेश कच्छप भी मंडा में शामिल हुए। अतिथि के रूप में अनगड़ा प्रमुख दीपा उरांव, गेतलसूद मुखिया शांति मुंडा, उपमुखिया शंकर बैठा शामिल रहे। जबकी झूलन में पूर्व सांसद रामटहल चौधरी शामिल हुए। पूजा पं. ईश्वर चंद्र दास गोस्वामी ने संपन्न कराया। मंडा पूजा का नेतृत्व अध्यक्ष कार्तिक नायक व संचालन संरक्षक संजय नायक व अजय उरांव ने किया। जैलेन्द्र कुमार ने कहा कि शिव मंडा पूजा सनातनी आदिवासियों द्वारा भगवान शिव पर असीम श्रद्धा भक्ति की पूजा है। कुछ लोग आदिवासी को हिन्दू सनातन से अलग करते है उन्हें इस तरह के आयोजन में आ कर देखना चाहिए कि आदि कल से सच्चे सनातनी आदिवासी है। इस अवसर पर शिवदास गोस्वामी, शिकारी महतो, सीताराम मुंडा, सचिव गणेश लोहरा, कोषाध्यक्ष अरुण महतो व सुजीत बैठा, संरक्षक भोला महतो, वरुण ठाकुर, राजेश लोहरा, जीतून महतो, बले लोहरा, शिकारी महतो, धर्मवीर नायक, सूरज नायक, फुलेन्द्र लोहरा, मुकेश लोहरा, सोनू नायक, हरि पाहन सहित अन्य उपस्थित थे। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने