GA4-314340326 पूर्व सैनिक अशोक एक्का बने आजसू पार्टी के जोन्हा अध्यक्ष

पूर्व सैनिक अशोक एक्का बने आजसू पार्टी के जोन्हा अध्यक्ष

नवमनोनीत अध्यक्ष अशोक एक्का
चयनित अन्य पदाधिकारी
angara(ranchi)  गुड़ीडीह पंचायत के हेसलाबेड़ा निवासी पूर्व सैनिक अशोक एक्का को आजसू पार्टी के जोन्हा जोन का अध्यक्ष बनाया गया। कमिटि चयन को लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय में राजेश कुमार साहू की देखरेख में हुआ। सर्वसम्मति से कमिटि का गठन किया गया। चयनित अन्य पदाधिकारियों में सचिव करण सिंह मुंडा, संगठन सचिव पंकज कुमार महतो, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार साहू, कार्यकारी अध्यक्षों में अनिल भोगता, चुमना उरांव व विकास महली, उपाध्यक्षों में राजीव साहू, राजेन मुंडा, लोकनाथ मुंडा, राजेश लोहरा सहित 11 कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए। जबकी जिला कमिटी के लिए राजू महली, बलराम साहू, मो. रिजवान अंसारी, दिलीप बेदिया, मोहन महतो, उदय कुमार साहू, विजय उरांव, सत्यनारायण मुंडा, राजेश कुमार साहू, अगस्तुस एक्का के नाम की अनुशंसा की गयी। अध्यक्ष चुने जाने के बाद अशोक एक्का ने कहा कि पार्टी के दायित्व पर ख़रा उतरने का प्रयास करेंगे। साथ ही युवा शक्ति व अनुभवी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर काम करेंगे। पार्टी के नीति व सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। 

आदिवासी वोट साधने की कवायद

आजसू पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर गठित जोन्हा जोन की कमिटि को आदिवासी वोट साधने की कवायद से जोड़कर देखा जा रहा है। हाल के समय में अशोक एक्का ने पार्टी के कार्यक्रमों में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराया है। गुड़ीडीह पंचायत परंपरागत रूप से आजसू का गढ़ रहा है। जोन्हा जोन आदिवासी बहुल है। लेकिन पिछले विस चुनाव में जोन्हा जोन के पांच पंचायतों में आदिवासी वोट का अधिकांश हिस्सा झामुमो में चला गया था। इसके अलावा कुरमी समाज के वोट को बंटवारा हो गया। इस कारण आजसू का वोट जोन्हा में घट गया। अशोक एक्का का समाज के सभी वर्ग में समान पकड़ है। इनके अध्यक्ष बनने से पार्टी को लाभ मिलेगा। नई कमिटि में समाज के सभी वर्ग को प्रतिनिधित्व देकर पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई। पंचायत चुनाव मई 2027 में होगा। नई कमिटि में सभी वर्ग को जोड़कर पंचातय स्तर की तैयारी शुरू कर दी गई। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

और नया पुराने