![]() |
| गिरफ्तार आरोपियों और मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। |
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस कप्तान (SP) डॉ. बिमल कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में वाहन चोरों का एक गिरोह सक्रिय है और चोरी की बाइक खपाने की फिराक में है। इस सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर पचंबा थाना क्षेत्र के बनखजो पुल के पास विशेष एंटी-क्राइम वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
घेराबंदी कर पकड़े गए चोर
चेकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार दो युवकों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। मुस्तैद पुलिस बल ने पीछा कर दोनों को धर दबोचा। कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने स्वीकार किया कि उनके पास मौजूद बाइक चोरी की है और वे उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबांध गांव में छापेमारी की गई, जहाँ से पुलिस ने कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद कीं। बरामद वाहनों में दो रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, टीवीएस अपाचे, हीरो स्प्लेंडर एवं अन्य मोटरसाइकिलें शामिल हैं।
अपराधियों की पहचान
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबांध गांव के रहने वाले हैं। इनमें शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी शामिल है। पुलिस ने कहा कि इस मामले में पचंबा थाना में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की तलाश में जुटी है।
टीम में शामिल अधिकारी : इस सफल अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (DSP), पचंबा थाना के इंस्पेक्टर, पचंबा थाना प्रभारी और बेंगाबाद थाना प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे।

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.