डीसी ने दिया कालाबाजारी करनेवालों पर सख्त कार्रवाई का आदेस
![]() |
| गैस एजेंसी की संचालकों के साथ बैठकर करते डीसी। |
अमित सहाय / गिरिडीह : जिले में रसोई गैस की किल्लत की खबरों के बीच उपायुक्त रामनिवास यादव ने स्थिति स्पष्ट कर दी है। समाहरणालय में गैस एजेंसी संचालकों के साथ हुई समीक्षा बैठक में डीसी ने कहा कि जिले में एलपीजी की कोई कमी नहीं है, इसलिए आम लोग घबराएं नहीं और न ही अनावश्यक रूप से सिलेंडरों का स्टॉक करें।
एजेंसियों को सख्त निर्देश : पारदर्शिता से हो वितरण
उपायुक्त ने बैठक में मौजूद जिला आपूर्ति पदाधिकारी और सभी प्रमुख गैस एजेंसी संचालकों को निर्देश दिया कि वितरण व्यवस्था में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर सिलेंडर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
नो ब्लैक मार्केटिंग : किसी भी स्तर पर कृत्रिम किल्लत पैदा करने या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर संबंधित एजेंसी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
रिमोट एरिया पर फोकस : दूर-दराज और ग्रामीण क्षेत्रों में भी गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन की पैनी नजर
डीसी ने बताया कि आपूर्ति विभाग की टीम लगातार गैस एजेंसियों के स्टॉक और वितरण की निगरानी कर रही है। जिला प्रशासन ने तेल कंपनियों से भी समन्वय स्थापित किया है ताकि मांग बढ़ने पर तुरंत अतिरिक्त आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
जिले में जरूरत के अनुसार गैस उपलब्ध है। नागरिक अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि कोई एजेंसी सिलेंडर देने में आनाकानी करती है या अधिक कीमत वसूलती है, तो तुरंत इसकी सूचना आपूर्ति विभाग को दें।
-रामनिवास यादव, उपायुक्त, गिरिडीही

एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.