 |
| मृतक राजकुमार महतो |
angara(ranchi) हेलमेट नही पहनने के कारण बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल होकर मौत से संघर्ष कर रहा है। एक ही गांव तुरूप के दो युवकों का अलग अलग बाइक एक्सीडेंट हुआ। इसमें राजकुमार महतो(28) की मौके पर ही मौत हो गई जबकी भाजपा नेता सुप्रेश महतो गंभीर रूप से घायल होकर मौत से संघर्ष कर रहा है। 4 मार्च को रात दस बजे होली के दिन रिंग रोड में तुरूप स्वर्णरेखा नदी के पास अनियंत्रित बाइक(जेएच01बी 9069) डिवाइडर से टकराते हुए बिजली पोल से टकरा गई। इस दुर्घटना में राजकुमार महतो(28) पिता पुन्नीलाल महतो का मौके पर ही मौत हो गई। राजकुमार महतो बीआईटी स्थित जीफोरएस कंपनी में गार्ड की नौकरी करता था। घटना के समय होली मनाकर व डयूटी करने जा रहा था। मृतक अपने पीछे विधवा अनुराधा देवी व छह वर्षीय पुत्र जियांश महतो को छोड़ गया।
भाजपा नेता सुप्रेश महतो गंभीर रूप से घायल
दूसरी घटना 3 मार्च को गोंदलीपोखर के पास हुई। भाजपा कार्यकर्ता तुरूप निवासी सुप्रेश महतो बाइक से अपने घर आ रहे थे। इसी बीच गोंदलीपोखर के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सुप्रेश के सिर में गंभीर चोट लगी है। मेडिका अस्पताल में सुप्रेश का इलाज चल रहा है। एक घंटा तक सुप्रेश महतो रोड किनारे घायल अवस्था में पड़ा रहा। इसी बीच तुरूप निवासी समाजसेवी राजकुमार महतो अपने घर आ रहे थे, देखा कि रोड किनारे बाइक एक्सीडेंट करके एक युवक गंभीर रूप से जख्मी है। तत्कालन घायल सुप्रेश को इलाज के लिए मेडिका ले गया। इधर जिला परिषद सदस्य अनुराधा मुंडा ने सरकार से मृतक की विधवा को पांच लाख रूपया मुआवजा व कंपनी से विधवा को नियोजित करने की मांग की है।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.