angara(ranchi) हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 पर गुरूवार को सरस्वती विद्या मंदिर गेतलसूद में प्रभातफेरी निकाला गया। स्कूल के भैया बहन भगवा झंडा लेकर ग्राम भ्रमण किया। इसका नेतृत्व स्कूल के प्रधान आचार्य सेवाराम महतो कर रहे थे। प्रभातफेरी के दौरान लोगों से सनातन हिन्दू जीवन पद्धति के अनुसार आचार-विचार रखने का आहवान किया गया। प्रभातफेरी में रामचन्द्र महतो, सुखदेव महतो, शिवशंकर महतो, रंजीत महतो, मुकेश महतो, राधा महतो, बेबीरानी देवी, फूलकुमारी देवी, शांति देवी, सुधा देवी, यज्ञा कुमारी आदि उपस्थित थे। इधर महावीर मंडल गेतलसूद के द्वारा गेतलसूद डैम में गंगा आरती की गई। पंडित ईश्वरचन्द्र गोस्वामी ने गंगा पूजन व आरती कराया। प्रसाद का वितरण हुआ। इस अवसर पर अध्यक्ष संतोष कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष शंकर बैठा, हर्षराज, राज बैठा, संजय महतो, प्रवेश कुमार, बटेश्वर गोस्वामी, दिगंबर गोस्वामी, विभा देवी, विंची देवी आदि उपस्थित थे।
एक टिप्पणी भेजें
please do not enter any spam link in the comment box.